गाजीपुर। आदित्य डॉग प्वाइंट द्वारा लगाया गया कैम्प हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी नि:शुल्क डॉग एवं कैट चेकअप एवं वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 4 अक्टूबर 2026, रविवार को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमानियां के विधायक ओमप्रकाश सिंह होंगे।

कैंप में डॉग और कैट का मेडिकल चेकअप, मेडिसिन एवं वैक्सीनेशन पूरी तरह नि:शुल्क किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों की ओर से पालतू पशुओं के लिए नि:शुल्क सैंपलिंग भी की जाएगी।
आयोजकों ने पशु प्रेमियों से अपील की है कि वे अपने डॉग और कैट को 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर समय से लेकर पहुंचें, ताकि उनका समय पर चेकअप और वैक्सीनेशन कराया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान डॉग एवं कैट फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पशु प्रेमी अपने पालतू पशुओं के साथ हिस्सा ले सकेंगे।



























