Oplus_16908288
गाजीपुर। शहर के सैनिक चौराहे से लौट रहे फल विक्रेता राजू की मंगलवार की रात करीब 8 बजे देवकी स्वीट के पास बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, बंशीबाजार निवासी राजू प्रकाश नगर से फल बेचकर अपने घर लौट रहा था। वह सैनिक चौराहे की ओर से होकर घर जा रहा था। इसी दौरान देवकी स्वीट के पास बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल राजू को उपचार के लिएa 112एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
मृतक राजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।






























