गाजीपुर। जिले में नवागत अधीक्षण अभियंता के रूप में कार्यभार ग्रहण करने वाले प्रवीण सिंह का विद्युत मजदूर पंचायत जनपद गाजीपुर के पदाधिकारियों ने पूर्वांचल अध्यक्ष एवं अतिरिक्त महामंत्री निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने जिले की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने, लाइन लॉस कम करने और राजस्व वसूली में बढ़ोतरी के लिए विभाग को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। साथ ही विद्युत कर्मचारियों एवं मजदूरों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक समन्वय के साथ कार्य करने की उम्मीद जताई।

कार्यक्रम में जिला संरक्षक सुदर्शन सिंह ‘मामा’, जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने नवागत अधीक्षण अभियंता को कार्यभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं।

अधीक्षण अभियंता प्रवीण सिंह ने भी संगठन को कर्मचारी समस्याओं के निस्तारण में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने विभागीय कार्यों में कर्मचारियों और संगठन के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर सहस्रजित यादव, कैलाश यादव, अश्वनी सिंह, वेदांत त्रिपाठी, उमाशंकर सिंह, तेजस राज, प्रदीप कुमार, अजय विश्वकर्मा, रामदुलार यादव, सुनील सिंह, पंकज वर्मा, शशिकांत कुशवाहा, शशिकांत मौर्य सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे।























