Oplus_16908288
जमानियां विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने किया शुभारंभ, आधुनिक उत्पादों की मिलेगी विस्तृत रेंज
गाजीपुर। तुलसी सागर स्थित रॉयल एंटरप्राइजेज परिसर में लिवप्योर के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट का सोमवार को भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमानियां विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व सांसद ओम प्रकाश सिंह ने फीता काटकर नए आउटलेट का शुभारंभ किया।

उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं अतिथिगण मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नए आउटलेट में ग्राहकों को लिवप्योर के आधुनिक एवं तकनीक आधारित घरेलू उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। आधुनिक डिजाइन और नई तकनीक से लैस उत्पादों को ग्राहकों तक एक ही स्थान पर पहुंचाने के उद्देश्य से इस एक्सक्लूसिव आउटलेट की शुरुआत की गई है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि गाजीपुर में इस तरह के आधुनिक ब्रांडेड प्रतिष्ठान खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर उत्पादों के विकल्प मिलेंगे और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
रॉयल एंटरप्राइजेज के संचालकों ने मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।























