गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को मतदान जारी रहा। शाम 4 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, स्नातक निर्वाचन में 43.61 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन में 69.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
आंकड़ों के मुताबिक, स्नातक निर्वाचन में कुल 21,926 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि शिक्षक निर्वाचन में 4,306 वोट पड़े। शिक्षक निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत स्नातक की तुलना में अधिक रहा।
मतदान को लेकर जिले में बनाए गए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।


















