गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं मसूरिया दिन पासी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आमघाट स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही प्रभात फेरी निकाली गई।
कार्यक्रम के बाद शहर कांग्रेस कैंप कार्यालय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और मसूरिया दिन पासी के जीवन, संघर्ष एवं योगदान पर वक्ताओं ने विचार रखे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलकर देश की अनेक समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि गांधी और शास्त्री के जीवन से सादगी, निष्ठा और कर्तव्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मार्कंडेय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। दोनों ने देश की आजादी और उसके निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि महापुरुषों की विचारधारा और विरासत को सुरक्षित रखते हुए नई पीढ़ी को उनके जीवन एवं योगदान से परिचित कराना जरूरी है।
कार्यक्रम में बटुक नारायण मिश्रा, अजय कुमार सिंह, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, राघवेंद्र चतुर्वेदी, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, राजेश गुप्ता, विद्याधर पांडे, राम नगीना पांडे, रईस अहमद, छोटेलाल गौतम, लालमोहम्मद, हरिओम यादव, मंसूर जैदी, आशुतोष गुप्ता, महबूब निशा, सुमन चौबे, राघवेंद्र राम, अखिलेश यादव, आलोक यादव, जेपी पांडे, महेंद्र कुशवाहा, ओम प्रकाश पांडे, शशांक उपाध्याय, सुधांशु त्रिवेदी, राशिद, सदानंद गुप्ता, पारस, शशिभूषण राय, मिलिंद सिंह, अयूब अंसारी, जीशान जलाली, कृष्णा तिवारी, चंद्रशेखर, इरफान, देवेंद्र सिंह, जलाल अब्बासी, ताहिर अब्बासी, राफे एवं विनोद पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।



























