राष्ट्रीय नेतृत्व ने जारी किया मनोनयन आदेश, संजय श्रीवास्तव ने जताया आभार; पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने का लिया संकल्प
उपभोक्ताओं के हितों के लिए कार्य करने वाले संगठन कंज्यूमर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने संजय श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन की ओर से 26 अक्टूबर 2026 को जारी मनोनयन आदेश में इसकी जानकारी दी गई है। यह आदेश संगठन के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) मुकेश कुमार वैष्णव की ओर से जारी किया गया है।
मनोनयन आदेश के अनुसार, CCI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. सेल्वराज की स्वीकृति तथा राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. अनंत शर्मा की सहमति से संजय श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर संजय श्रीवास्तव ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. अनंत शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सेल्वाराज, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री भूपसिंह पाल, डायरेक्टर श्री कैलाश कुमावत सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद किया।
संजय श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन ने उन्हें उत्तर प्रदेश की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने इसे अपने लिए सौभाग्य की बात बताते हुए उपभोक्ताओं के हितों के लिए संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
उनके प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर संगठन से जुड़े लोगों में उत्साह है। अब प्रदेश में संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर कार्य करने की दिशा में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


















