oplus_136314880

गाजीपुर। जनपद में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए 22 नवंबर 2026 को समय 6 पीएम, अफीम फैक्ट्री में सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जनपद के विभिन्न विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जिलाधिकारी कार्यालय से 18 नवंबर को जारी पत्र के अनुसार, शासन के निर्देश पर 22 नवंबर को शाम छह बजे जनपद में यह मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियों और विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए 19 नवंबर को अपराह्न 4:30 बजे रायफल क्लब गाजीपुर में बैठक निर्धारित की गई है। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट करेंगे। इसमें नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशमन, नगर पालिका, विद्युत, लोक निर्माण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।
सायरन बजने से लेकर राहत-बचाव तक होगा अभ्यास, आपातकालीन परिस्थितियों का धीमे और तेज आवाज में सायरन का बजना ही संकेतक है ।
निर्धारित प्रक्रिया के तहत हवाई हमले की चेतावनी के लिए दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद निर्धारित क्षेत्रों और स्थलों की विद्युत व्यवस्था बाधित कर ब्लैकआउट किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों को सुरक्षित स्थानों और शेल्टरों में शरण लेने का अभ्यास कराया जाएगा।
हवाई हमले का खतरा समाप्त होने के बाद दो मिनट तक ऊंची आवाज में ऑल क्लियर सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों द्वारा छोटी आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर और बड़ी आग पर काबू पाने के लिए फायर सर्विस के फायर टेंडर का प्रयोग किया जाएगा। साथ ही घायलों को प्राथमिक उपचार देने, क्षतिग्रस्त भवनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और गंभीर रूप से घायल लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास भी किया जाएगा।
मॉक एक्सरसाइज समाप्त होने की घोषणा के साथ यह अभ्यास पूरा होगा। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अपनी तैयारियों के साथ बैठक में प्रतिभाग करने और आपसी समन्वय से कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।
इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य युद्ध, हवाई हमले और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासनिक तंत्र, सुरक्षा एजेंसियों तथा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की तत्परता को परखना और आम नागरिकों को आपदा के समय सुरक्षित रहने के तरीकों से परिचित कराना है।
बैठक में अपर जिला अधिकारी वेद सिंह चौहान, नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक, ध्रुव शुक्ला, पु मनोज सिंह एडिशनल सीएमओ संतोष कुमार वर्मा चीफ वार्डन, आकाशदीप डिप्टी चीफ वार्डन, अभिषेक कुमार सिंह सेक्टर वार्डन, कुंवर वीरेन्द्र सिंह बैठक में चर्चा किया गया, नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग ,पशुपालन विभाग, पुलिस विभाग, एनसीसी,पुलिस विभाग, नगर पालिका, अग्निशमन विभाग, होमगार्ड विभाग, नेहरू युवा केंद्र, लोक निर्माण विभाग, सूचना विभाग, स्थानीय एनजीओ,शासकीय अफीम कारखाना के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कार्य योजना तैयार किया गया, बैठक का संचालन आपदा विशेषज्ञ अशोक राय द्वारा किया गया l




















