गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 भले अभी दूर हों, लेकिन गाजीपुर की मुहम्मदाबाद विधानसभा सीट पर राजनीतिक हलचल अभी से तेज होती दिखाई दे रही है। क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है, जिसमें युवा नेता पीयूष कुमार राय का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। जिस प्रकार से कल योगी आदित्यनाथ की रैली हुई है और जिस तरह से पियूष राय ने पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण प्रयास किया , योगी के मंच पर स्थान दिया गया जब की वो किसी पद पर भी नहीं है स्वर्गीय कृष्णा नंद राय का पुत्र के वजह से मंच पर स्थान दिया। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं 2027 चुनाव के लिए प्रबल दावेदार मोहम्मदाबाद से माने जा रहे हैं।
मुहम्मदाबाद विधानसभा पूर्वांचल की सबसे चर्चित सीटों में गिनी जाती है। इस सीट का राजनीतिक इतिहास काफी प्रभावशाली रहा है और हर चुनाव में प्रदेश की निगाहें यहां टिकी रहती हैं। ऐसे में भाजपा के संभावित चेहरों को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चा बनी हुई है।
पीयूष कुमार राय का नाम इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि वे पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्णानंद राय के पुत्र हैं। वहीं उनकी माता एवं पूर्व विधायक अलका राय भी लंबे समय तक क्षेत्र की सक्रिय राजनीति का हिस्सा रही हैं। परिवार की राजनीतिक विरासत और क्षेत्र में समर्थकों के बीच उनकी सक्रिय मौजूदगी को देखते हुए उन्हें भाजपा के संभावित दावेदारों में शामिल माना जा रहा है।
स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि यदि भाजपा आगामी चुनाव में किसी युवा और सक्रिय चेहरे पर दांव लगाती है, तो पीयूष कुमार राय मजबूत विकल्प के रूप में सामने आ सकते हैं। समर्थकों के बीच भी उनके नाम को लेकर लगातार चर्चा देखने को मिल रही है।
हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी किसी भी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में टिकट को लेकर चल रही सभी चर्चाएं फिलहाल केवल राजनीतिक अटकलें और स्थानीय स्तर पर हो रही चर्चाओं पर आधारित हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में मुहम्मदाबाद सीट पर भाजपा की रणनीति और उम्मीदवार चयन पर सभी की नजरें रहेंगी, क्योंकि यह सीट पूर्वांचल की सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक सीटों में से एक मानी जाती है।





















