क्लब की अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन में आगामी सत्र 2026~2027 के अध्य्क्ष रोट. स्वतंत्र सिंह,सचिव रोट. सक्षम वर्मा,कोषाध्यक्ष रोट. राजा हुसैन ,उपाध्यक्ष विशाल चौरसिया चुने गए। सभी का पदभार 1 जुलाई2026 से प्रारम्भ होगा। आज शुभ वर्मा की अध्य्क्षता में मां कवलपति हॉस्पिटल (शास्त्रीनगर) में क्लब के आगामी सत्र के पदाधिकारियों का चयन सर्व सम्मति से सम्पन्न हुआ।क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट रो. सन्तोष कुमार वर्मा ने बताया की 27 वर्षों से क्लब की परंपरा रही है हर बार अध्य्क्ष,सचिव का चयन सभी सदस्यों के समर्थन से होता हे,इसी कड़ी में इसबार भी ग़ाज़ीपुर के ख्याति लब्ध डॉ स्वतंत्र सिंह जी का चयन इस पद पर होने से सदस्यों में भी ऊर्जा का संचार हुआ। डॉ स्वतंत्र सिंह जी ने कहा कि वर्तमान सत्र में शुभ वर्मा के निर्देशन में क्लब ने समाज सेवा के हर क्षेत्र में कार्य करके मानवीय संवेदनाओं का ख्याल रखा लोगो की मदद किआ उसी परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा।*
इस अवसर पर डा. बीती सिंह,कामदेश्वर सिंह,गोपाल जी वर्मा, विवेक गुप्ता,आकाश दीप, चंद्रमोहन केशरी,सन्तोष कुमार केशरी,आदर्श सिंह,आकाश वर्मा, अमन वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।





















