oplus_0
ग़ाज़ीपुर नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव असलम खान का हुआ स्वागत, लखनऊ की व्यापारी रैली में गाजीपुर से 10 बसें ले जाने का लक्ष्य

गाजीपुर। अवध पैराडाइज, गाजीपुर में प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल गाजीपुर के तत्वावधान में सम्मान समारोह एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव असलम खान का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने उनका स्वागत करते हुए संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। आसिफ खान को उद्योग व्यापार मंडल का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया, जबकि संजय सिंह को जिला महासचिव तथा प्रिंस को जिला उपाध्यक्ष,सैजी काज़मी जिला उपाध्यक्ष,की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में आगामी दिनों में लखनऊ में आयोजित होने वाली व्यापारी सभा एवं विशाल रैली की तैयारियों पर विशेष चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को रैली की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि संगठन की योजना प्रदेश की 300 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने की है। रैली में लगभग 25 से 30 हजार व्यापारियों के शामिल होने की संभावना जताई गई।
वहीं, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने गाजीपुर की ओर से सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिले से कम से कम 10 बसों के माध्यम से व्यापारियों को लखनऊ रैली में पहुंचाया जाएगा।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर व्यापारियों की समस्याओं और उनकी विभिन्न मांगों पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता, विस्तार और व्यापारी हितों को लेकर आगामी कार्ययोजना तैयार की गई। इस मौके पर डॉ अरशद उस्मान, विनोद शर्मा, राजू प्रजापति, अमिताभ अनिल दुबे, असित सेठ, ओम नारायण सैनी, बादशाह राही, ताबिश , अरुण कुमार श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता , संतोष , हरेन्द्र यादव, इरफान अहमद खान आदि लोग मौजूद रहे




















