अभिषेक कुमार सिंह
गाजीपुर, 06 मई 2026:माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बुधवार को जनपद न्यायालय गाजीपुर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली एवं प्रचार-प्रसार वाहन को जनपद न्यायालय के गेट नंबर-1 से माननीय जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वादकारियों को अपने मामलों का सहज, सस्ता और त्वरित निस्तारण कराने का अवसर मिलता है। लोक अदालत में वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, मोटर दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद, बंटवारा से जुड़े मामले तथा शमनीय आपराधिक मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जा सकता है।
कार्यक्रम में संजय हरी शुक्ला (पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण), अली रजा (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष-03), अमित सिंह (स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट), शक्ति सिंह (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष-01 एवं नोडल अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), अभिमन्यु सिंह (स्पेशल जज ईसी एक्ट), श्रीमती श्वेता वर्मा (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष-04), राम अवतार प्रसाद (विशेष न्यायाधीश पॉक्सो), संजय के लाल (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय कक्ष-01), विजय कुमार चतुर्थ (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय कक्ष-02), श्रीमती नूतन द्विवेदी (मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी) और नीरज गोंड (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) सहित अनेक न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा लीड बैंक यूबीआई व अन्य बैंकों के अधिकारी, सिविल बार एसोसिएशन गाजीपुर के अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह, महासचिव अंजनी कुमार ठाकुर, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, अधिवक्तागण, मध्यस्थ अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, पराविधिक स्वयंसेवक तथा न्यायालय कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।





















