गाजीपुर। शहर कोतवाली के बंशीबाजार में शनिवार की शाम कार सवार तीन लुटेरों ने संगिनी ज्वेलर्स में घुसकर फायरिंग कर दहशत फैलाकर छह सोने की लेकर भाग निकले। सूचना मिलते ही एसपी विनय कुमार सिंह,एसपी सिटी राकेश सिंह,सीओ सदर और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ने सर्राफा व्यापारी संजय वर्मा से घटना की जानकारी ली। बताया जाता है एक सवार तीन युवक बंशीबाजार संगिनी ज्वेलर्स पर पहुंचे। युवाकों ने सोने की चैन दिखाने को कहा। दुकानदार ने छह सोने की चेन उनके सामने रखकर दिखाने लगा। इसी दौरान लुटेरों ने दहशत फैलाने के लिए असलहा से फायर कर दिया। इसके बाद सभी चेन लूटकर हवाई फायर करते हुए कार से फरार हो गये। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गये। जबतक लोग समझते लुटेरे फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि लुटेरे तीन की संख्या में आये थे। छह सोने की चेन लूटकर गोली चलाते हुए भाग निकले है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगे।


















