अभिषेक कुमार सिंह
गाजीपुर, 05 मई 2026 नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित न होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के गाजीपुर नगर मण्डल द्वारा मंगलवार को आमघाट स्थित गांधी पार्क में “महिला जन आक्रोश अभियान” के तहत जन आक्रोश मार्च, पदयात्रा और पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेते हुए विपक्ष के रवैये के खिलाफ अपना तीव्र विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर और नारे लगाते हुए पदयात्रा की। “नारी सम्मान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पदयात्रा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से विपक्ष का पुतला दहन कर विरोध जताया।
इस अवसर पर काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज कुशवाहा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति विपक्ष की सोच स्पष्ट होती है।

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल ने भी इस अवसर पर कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति और समाज में समान भागीदारी दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक विधेयक का विरोध करना नारी सम्मान के खिलाफ है।
जन आक्रोश मार्च में भाजपा जिला मंत्री श्रीमती किरण सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती साधना राय और नगर अध्यक्ष सुश्री प्रीति गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा कार्यक्रम में विनोद अग्रवाल, मीनू मौर्या, कुसुम बिंद, सुनील वर्मा, कुंवर रूपेश सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, माया सिंह, लालसा भारद्वाज, करुणा श्रीवास्तव, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, दीपक जायसवाल, अभिनव सिंह छोटू, सोनू गुप्ता, गोपाल जी वर्मा, शुभ्रांशु राय, पूनम राय, श्याम चौधरी और भानु केशरी समेत कई लोग शामिल रहे।





















