गाजीपुर। शादियों के मौसम में शहर की सड़कों से लेकर नेशनल हाईवे तक जाम लग रहा है। खासतौर पर रात के समय तो और भी दिक्कत हो जा रही है। सड़कों पर घंटों जाम लगा रह रहा है। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आप को बता दे कि रात्रि 9बजे नो एंट्री खुलने पर यह जाम हमीद सेतु से लेकर रौजा ,लंका और महराजगंज तक लग रहा है। जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी अपनी टीम के साथ रात में लगातार चक्रमण कर रहे हैं। शादियों का माहौल चल रहा है, जिसके चलते आए दिन शहर सहित हाइवे पर कई बार जाम की स्थिति बनती है। मंगलवार की रात में शहर के रौजा लंका व प्रकाश नगर पर जाम लग गया। लोग सड़को के दोनों किनारे गाड़िया पार्क करके चले जाते हैं, शादी में बारातियों के नाचने गाने की वजह से सड़क पर जाम लग जा रहा है। जाम की सूचना मिलने पर यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी जाम छुड़ाने के लिए अपने पुलिस कर्मियों संग पहुंच कर जाम हटवाने लगे।