गाजीपुर, 27 अप्रैल 2026।
जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 26 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद अपनी टीम के साथ भितरी बाजार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बबुरहनी पुलिया के पास से एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पिन्टू कुरैशी पुत्र हसनैन उर्फ खस्सन (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी ग्राम राजापुर उर्फ आगापुर, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना सैदपुर में मुकदमा संख्या 131/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में गौ हत्या निवारण अधिनियम, गैंगेस्टर एक्ट तथा आयुध अधिनियम के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद व उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई।





















