कौशिक सदन में देर शाम तक चला श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वितरित किए गए हजारों पौधे
गाजीपुर। जनपद के प्रख्यात समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी रहे स्वर्गीय बाबू शिवशंकर सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर बुधवार को सैदपुर स्थित कौशिक सदन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. बाबू शिवशंकर सिंह के व्यक्तित्व, कृतित्व, सामाजिक योगदान और उनकी स्मृतियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उनके प्रति लोगों का स्नेह और सम्मान कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ के रूप में देखने को मिला। श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने उनके साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व को प्रेरणादायी बताया।
पुण्यतिथि पर हजारों पौधों का वितरण
स्व. बाबू शिवशंकर सिंह की तृतीय पुण्यतिथि को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए हजारों की संख्या में पेड़-पौधों का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करने और प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किया गया यह प्रयास कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।
कार्यक्रम के अंत में परिवार की ओर से सभी आगंतुकों, मित्रों, संबंधियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। परिजनों ने कहा कि स्व. बाबू शिवशंकर सिंह के प्रति लोगों का स्नेह, सम्मान और अपनापन उनके लिए भावुक करने वाला है।
ये लोग रहे मौजूद
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी अजीत चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, दयाशंकर पाण्डेय, पूनम मौर्य, विनोद अग्रवाल, अजय कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह चमचम, पप्पू सिंह, अमित सिंह, अखिलेश मौर्य, मनोज सिंह, अविनाश सिंह सोनू, विष्णु प्रताप सिंह, वेंकटेश सिंह और सुजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

















