गाजीपुर, जनपद जमानिया थाना पुलिस की सतत कार्रवाई और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत की गई है।
थाना जमानिया पुलिस के अनुसार, दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को उ0नि0 दिनेश को खास की सूचना पर विशेष कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में गोवंश के अवैध वध और पशु क्रूरता रोकने के उद्देश्य से की गई थी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 361/2025 के तहत धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 में मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उपनिरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में पशु क्रूरता और अवैध गोवंश वध रोकने के लिए निरंतर चल रहे अभियान का हिस्सा है। उन्होंने जनता से अपील की कि कोई भी व्यक्ति इस तरह के अपराध में संलिप्त होने की बजाय पुलिस को सूचना प्रदान करें ताकि अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।













