गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख विषय रहे:
बीएलए नियुक्ति फार्म एवं शिक्षक‑स्नातक मतदाता फार्म समय पर जमा करवाने की तैयारी
लगातार पीडीए जनपंचायत आयोजित करने की योजना
खाद की अनुपलब्धता, किसानों का उत्पीड़न, अनियमित विद्युत आपूर्ति
और कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति
बैठक में समाजवादी अधिवक्ता सभा के नव मनोनीत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामयश यादव और पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र कुमार को सदस्यता ग्रहण पर माल्यार्पित कर स्वागत किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक जै किशन साहू ने कहा कि
“आज देश एक गंभीर दौर से गुजर रहा है। भाजपा सरकार की नीतियों ने संविधान और लोकतंत्र को दरकिनार कर दिया है। इस सरकार ने गरीबों, आम नागरिकों और न्याय व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। न्याय, शांति और विकास की अवधारणाएँ विमुख की जा रही हैं।”
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने आरोप लगाया कि
“मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधा भी आम जनता के लिए दुर्लभ हो गई हैं। तहसील और थाने भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके हैं।”
इस दौरान बड़ी संख्या में निम्नलिखित नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे:
रामधारी यादव, रविंद्र प्रताप यादव, मुन्नीलाल राजभर, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार बिंद, आशीष यादव राहुल, सुशील जायसवाल, जै हिंद यादव, आमिर अली, तहसीन अहमद, अमित ठाकुर, अवधेश यादव, राम विजय चौहान, राजेंद्र यादव, लाल जी राम, सुरज राम बागी, राजकुमार पांडे, रामदरश यादव, बिंदु बाला बिंद, परशुराम बिंद, सुनील यादव, मदन यादव, मार्कण्डेय यादव, सदानंद यादव, डॉ समीर सिंह, बलिराम यादव, पूजा गौतम, आजाद राय, पंकज यादव, बैजू यादव, कमलेश यादव, केशव यादव, चंचल राजभर, श्रीराम यादव, अशोक यादव, सुग्गु यादव, रजनी कांत यादव, इलियास अहमद।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।













