Oplus_16908288
गाजीपुर। नगर के कचहरी रोड स्थित प्रतिष्ठित फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक एवं इंटीरियर घरेलू सामान के प्रतिष्ठान एलिगेंट अप्लायंसेज ने अपने कारोबार के 30 वर्ष पूरे होने पर विशेष आयोजन किया। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर संजीव राय ने बताया कि तीन दशक से प्रतिष्ठान ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद एवं बेहतर सेवा प्रदान कर रहा है।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान की ओर से मेगा सेल के अंतर्गत खरीदारी करने वाले ग्राहकों को उपहार स्वरूप लगभग 37 हजार रुपये मूल्य की टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन प्रदान की जा रही है।
एलिगेंट अप्लायंसेज में गोदरेज, स्लीपवेल, एलजी, वोल्टास, हैवेल्स, मैंगो सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर एवं घरेलू सामान उपलब्ध हैं।

इस ऐतिहासिक अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति रही। प्रतिष्ठान के संचालक ने ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी बेहतर गुणवत्ता और सेवा जारी रखने का संकल्प जताया।


















