oplus_0
अभिषेक कुमार सिंह
गाजीपुर में किसानों के लिए 10 जून को एक ऐतिहासिक दिन बना। आयशर ट्रैक्टर्स द्वारा आयोजित “किसान गौरव उत्सव” के तहत किसानों के बीच नए EICHER 485 AT ट्रैक्टर का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से जलसा गार्डन, मीरनपुर सक्का, गाजीपुर में हुआ।

आयशर ट्रैक्टर्स की ओर से इस किसान गोष्ठी में कंपनी के सीईओ संदीप सिन्हा, सीएफओ परमेश्वर रेड्डी और एनएसएच आशीष गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने के साथ-साथ नए ट्रैक्टर की खूबियों से भी रूबरू कराया गया।

कंपनी अधिकारियों के अनुसार EICHER 485 AT आधुनिक तकनीक और किसानों के भरोसे का बेहतरीन संगम है। इसमें 3-सिलेंडर वॉटर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो बेहतर प्रदर्शन और लंबी उम्र सुनिश्चित करता है। 47 हॉर्स पावर क्षमता वाला यह ट्रैक्टर बड़े खेतों और भारी कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।

ट्रैक्टर में Hydromatic ADDC तकनीक दी गई है, जिससे विभिन्न प्रकार की मिट्टी और जमीन पर सटीक नियंत्रण मिलता है। वहीं 4 in 1 PTO सिस्टम किसानों को विभिन्न कृषि उपकरणों के उपयोग की सुविधा प्रदान करता है, जिससे उनकी उत्पादकता और आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा 1800 किलोग्राम क्षमता की हाइड्रोलिक लिफ्ट, पावर स्टीयरिंग और 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक इसे और अधिक उपयोगी बनाता है।

आयशर ट्रैक्टर्स ने दावा किया है कि EICHER 485 AT आधुनिक और पारंपरिक दोनों प्रकार की खेती की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को विशेष छूट और आकर्षक ऑफर्स भी उपलब्ध कराए गए।


कंपनी का कहना है कि यह आयोजन सिर्फ एक ट्रैक्टर लॉन्च नहीं बल्कि किसानों के सम्मान और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी के बीच होने वाला यह कार्यक्रम गाजीपुर के ट्रैक्टर इतिहास में एक यादगार दिन साबित हो सकता है। आयशर ट्रैक्टर के डीलर देवेन्द्र सिंह प्रोपाइटर चंद्रा ट्रैक्टर्स ने बताया 31 वर्षों से लगातार गाजीपुर जनपद में सेवा दे रहे हैं आगे भी देते रहेंगे। हमारा उद्देश्य किसानों को बेहतर ट्रैक्टर उपलब्ध कराना है इस मौके पर आयुष सिंह, पीयूष सिंह एवं किसान साथी उपलब्ध रहे।






















