oplus_0
अभिषेक कुमार सिंह
ग़ाज़ीपुर,नगर के सैनिक चौराहा पर रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चौराहे से गुजरने वाले राहगीरों को शर्बत वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस, देशभक्ति तथा स्वाभिमान की भावना को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है, जिससे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को शर्बत पिलाया गया और महाराणा प्रताप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर राजकुमार सिंह (जिला अध्यक्ष), ताड़केश्वर सिंह सिंघम, विशाल चौरसिया, अभिषेक सिंह, निमेष पाण्डेय, इंद्र बहादुर सिंह, सुनील सिंह, प्रशांत चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।





















