filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.53541666, 0.40567577);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 35;
29वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह–ठाकुर तेज बहादुर सिंह स्मृति हॉकी प्रतियोगिता 2 से 8 फरवरी तक
गाजीपुर।
पूर्वांचल की खेल प्रतिभाओं की नर्सरी और ओलंपिक पदक विजेताओं की जन्मस्थली मैवबरन सिंह स्टेडियम, करमपुर में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर का हॉकी महाकुंभ सजने जा रहा है। 2 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक 29वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह–ठाकुर तेज बहादुर सिंह स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश की 12 शीर्ष टीमें खिताब के लिए जोर आज़माइश करेंगी।
ओलंपिक गौरव से जुड़ा है स्टेडियम का नाम
इस वर्ष का आयोजन कई मायनों में ऐतिहासिक और विशेष है। इसी स्टेडियम की मिट्टी से निकले दो होनहार खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय और राजकुमार पाल ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर न केवल गाजीपुर, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। यह प्रतियोगिता उभरती हुई खेल प्रतिभाओं के लिए ओलंपिक सपनों की ओर बढ़ने का एक सशक्त मंच मानी जा रही है।
2 फरवरी को होगा भव्य उद्घाटन
प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन समारोह 2 फरवरी 2026 (अपराह्न) को आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में
माननीय श्री दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
माननीय श्री रविन्द्र जायसवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
8 फरवरी को समापन एवं पुरस्कार वितरण
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला और समापन समारोह 8 फरवरी 2026 को आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में
माननीय श्री गिरीश चन्द्र यादव, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।
12 शीर्ष टीमें लेंगी भाग
हॉकी इंडिया के मानकों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में लीग-कम-नॉकआउट आधार पर मुकाबले खेले जाएंगे। भाग लेने वाली प्रमुख टीमें इस प्रकार हैं—
आर्मी ग्रीन, जालंधर
CISF, जालंधर
NCOE, लखनऊ
यूपी पुलिस, लखनऊ
पूर्वोत्तर रेलवे (NER), गोरखपुर
अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी, मैसूर
मिर्जापुर इलेवन (हॉकी इंडिया)
स्पोर्ट्स हॉस्टल, वाराणसी
स्पोर्ट्स हॉस्टल, झाँसी
सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज, इटावा
बीएचयू (BHU), वाराणसी
मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी, करमपुर (मेजबान)
खेल प्रेमियों से सहभागिता की अपील
आयोजन समिति ने समस्त खेल प्रेमियों, मीडिया बंधुओं एवं क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।




















