गाज़ीपुर।शनिवार को शहर के एक प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान में प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की उपस्थिति में सर्वसम्मति से जनपद के वरिष्ठ पत्रकार विनोद पाण्डेय को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सदैव पत्रकारों के मान-सम्मान, सुरक्षा और हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पत्रकारों से मर्यादा और जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक अखिलानंद तिवारी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रत्येक पत्रकार के अधिकारों और हितों की रक्षा करना है। वहीं, पूर्वांचल प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार दिग्विजय सिंह ने गाज़ीपुर से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि यह क्षेत्र उनकी कर्मभूमि रहा है।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विनोद पाण्डेय ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे तथा पत्रकारों की आवाज़ को हर मंच पर मजबूती से उठाएंगे।

जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने पत्रकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए संगठन के सभी सदस्यों के लिए सामूहिक बीमा कराने का प्रयास किए जाने की बात कही।

बैठक में संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वसीम रज़ा को महामंत्री, प्रदीप शर्मा ‘मोनू’ को सहसचिव तथा शिवेश कुमार पाण्डेय ‘पंकज’ और अनिल कुमार को उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

इस मौके पर पत्रकार अजय राय बब्लू, कमलदेव राय, विनीत दुबे, महताब आलम, अकरार खान, अनिल कुमार, सुनील गुप्ता, अजय कुमार, प्रभाकर सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।




















