गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज), गाजीपुर में शुक्रवार को शिक्षक संघ के प्रभारी प्रो. वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में प्राध्यापकों ने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (AIFUCTO) की विभिन्न मांगों के समर्थन में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
कुशलपाल सभागार के सामने आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) को वापस लेने, 8वें वेतन आयोग की संस्तुतियां लागू करने, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने तथा शिक्षा बजट में वृद्धि करने की मांग उठाई।
इस अवसर पर शिक्षक संघ के प्रभारी प्रो. वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों एवं उच्च शिक्षा के हितों से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार को शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए, ताकि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित हो और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिल सके।
कार्यक्रम में प्रो. सुजीत कुमार सिंह, प्रो. संजय चतुर्वेदी, डॉ. समरेंद्र नारायण मिश्र, डॉ. नीतीश भारद्वाज, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. गोपाल यादव, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. श्रवण कुमार शुक्ला, डॉ. प्रशांत कुमार सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. स्मृति जायसवाल सहित अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे।





















