गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (संबद्ध–यूपीसीए) के तत्वावधान में स्वामी सहजानंद पी.जी. कॉलेज स्थित जीडीसीए मैदान पर चल रही गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के चौथे मैच में सी.पी.सी.-ब्लू ने महावीर क्रिकेट अकादमी को 15 रनों से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सी.पी.सी.-ब्लू की टीम 32वें ओवर में 270 रनों पर ऑल आउट हुई। पवन राय ने 27 गेंदों पर 80 और मनीष यादव ने 63 रनों की पारी खेली। महावीर क्रिकेट अकादमी की ओर से दीपक प्रजापति ने 4 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए महावीर की टीम 255 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पंकज विश्वकर्मा ने 52 और दीपक प्रजापति ने 51 रन बनाए। सी.पी.सी.-ब्लू के विनीत सिंह राजपूत ने 3, जबकि पवन राय ने 2 विकेट लिए।
एसोसिएशन अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि अगला मुकाबला 29 अक्टूबर को सी.पी.सी.-येलो और ए.पी.आर.सी.-ग्रीन के बीच खेला जाएगा।





















