गाजीपुर। देवकली ब्लॉक के नैसारा ग्राम निवासी सौरभ यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित भारतीय आर्थिक सेवा (IES) परीक्षा 2025 में देशभर में पांचवां स्थान प्राप्त कर न केवल देवकली ब्लॉक बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।
सौरभ यादव, किसान राजेश सिंह यादव व गृहणी सविता देवी के पुत्र हैं। वे ब्लॉक प्रमुख माधुरी यादव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सच्चेलाल यादव के पौत्र हैं।
चयन के बाद सोमवार को नैसारा ग्राम में प्रथम आगमन पर सौरभ यादव का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन पूर्व ब्लॉक प्रमुख सच्चेलाल यादव के नेतृत्व में स्थानीय मैरिज हॉल में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत स्व. रामधारी पहलवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद बैंड-बाजे के साथ जुलूस निकालकर सौरभ यादव का गांव में स्वागत किया गया। मैरिज हॉल पहुंचने पर लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर अभिनंदित किया।
इस अवसर पर उपेन्द्र लाल यादव, कन्हैया यादव, नरेन्द्र कुमार मौर्य, रामबचन यादव, फेकन यादव, राणा यादव, अशोक यादव, महेन्द्र यादव, मोनू यादव, विनय यादव, सतेन्द्र कुमार सत्या, पूर्व जिला अध्यक्ष रामधारी यादव, देवनाथ कुशवाहा, कमलेश यादव, सुरेन्द्र सिंह, संतोष जायसवाल, सुजीत यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
सौरभ यादव की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में गौरव और उत्सव का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि उनका यह चयन गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।













