गाज़ीपुर,दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को ग्राम ब्राह्मणपुरा में गोली चलाकर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले बदमाश की गिरफ्तारी हेतु थाना करंडा पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम सुसुंडी थाना नोनहरा, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर पुलिस टीम को देखकर एक बदमाश ने पुलिस पर फायर करते हुए बिरनो की तरफ भागने का प्रयास किया।
सूचना मिलते ही थाना बिरनो पुलिस को अलर्ट किया गया। ग्राम रामदोपुर मच्छर ताली के पास बदमाश को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गई संतुलित फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बदमाश को तत्काल सीएचसी बिरनो गाज़ीपुर उपचार हेतु भेजा।













