स्वाट टीम एवं थाना सुहवल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शातिर गौ-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार — कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल बरामद।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 03.12.2025 को स्वाट प्रभारी रात्रि गश्त के दौरान रजागंज की ओर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन में गोवंश लदा हुआ है तथा उसके साथ मोटरसाइकिल सवार रजागंज से गहमर की ओर जाएंगे।
कुछ देर बाद संदिग्ध वाहन आते दिखाई दिए। रोकने का प्रयास करने पर मोटरसाइकिल सवारों ने स्वाट टीम पर तमंचे से फायरिंग करते हुए बारा की तरफ भागने लगे। स्वाट प्रभारी द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए संदिग्ध वाहनों का पीछा किया गया।
कालूपुर मोड़ (थाना सुहवल) के पास स्वाट टीम एवं सुहवल पुलिस टीम द्वारा खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुनः पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में संतुलित जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए CHC रेवतीपुर उपचार हेतु भेजा गया।
एक अन्य मोटरसाइकिल सवार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि पिकअप वाहन भी मौके से भाग निकला। मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।




















