गगहा ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को कृषि सूचनातंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजना के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय रबी कृषक निवेश मेला एवं गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, तकनीकों और नवाचारों की विस्तृत जानकारी उपस्थित किसानों को प्रदान की गई।
गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि वासगांव की विधायक डॉ. विमलेश पासवान तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख गगहा शिवा जी चन्द द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों अतिथियों ने किसानों को कृषि क्षेत्र में हो रहे विकास, सरकारी प्रयासों तथा योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।
किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने में कृषि विभाग के अधिकारी और अन्य विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ मौजूद रहे। इस दौरान वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती, रबी सीजन के उपयुक्त बीज चयन, उर्वरक उपयोग, कीट प्रबंधन एवं सरकारी सब्सिडी योजनाओं पर विशेष चर्चा की गई।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी रजत गुप्ता, एडीओ पंचायत सुनील यादव, डॉ. दिनेश सिंह (प्रवक्ता, बड़हलगंज), रामआधार यादव ओम प्रकाश सिंह (पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी), दिनकर चन्द, तथा कृषि विभाग से एडीओ एजी राकेश कुमार, एडीओ पीपी अच्छेलाल गुप्ता, पीपीयस शम्भूनाथ, सीताराम (एटीएम), दिलीप श्रीवास्तव (एटीएम), सूर्याकांत (बीटीएम) सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आए किसानों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें नई कृषि तकनीकों, योजनाओं और नवाचारों की जानकारी मिलती है, जिससे उनकी खेती अधिक उन्नत और लाभकारी बन सकती है।




















