उ0प्र0अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार,संजय श्रीवास्तव ज़ोनल सचिव वाराणसी परिक्षेत्र के तत्वावधान में एक नि: शुल्क चिकित्सा कैम्प केन्द्रीय कारागार वाराणसी में कारागार कर्मचारीयों एवं कैदियों का शुगर, थायराइड, यूरिक एसिड एच ०बी०वन०सी०एंव श्वास सम्बन्धी परिक्षण मुगलसराय के प्रतिष्ठित डा०अजीत एम०डी फिजिशियन एवं उनकेडा के सहयोगी टीम, रोहित,नाजिमी मयंक,परिधि, विशाल,जय गोविन्द द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र,जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश मिश्रा फर्मासिस्ट संदीप खरे सहित कारागार कर्मचारीयों एवं कैदियों की जांच की गई।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने बताया कि कोल इंडिया लिमिटेड की तरफ से लगभग 18लाख की इलेक्ट्रिक बेकिंग मशीन गिफ्ट दी गई। जिससे कारागार में अब बिना प्रदुषण के बेकरी बनाया जायेगा, इससे पहले भट्टी के माध्यम से उत्पादन होता रहा। इलेक्ट्रिक मशीन के वज़ह बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जायेगा जिससे पूर्वांचल के लगभग सभी जिलों को इसका लाभ मिलेगा।

उ0प्र0अपराध निरोधक समिति लखनऊ वाराणसी परिक्षेत्र के जोनल सचिव संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे प्रदेश में समिति जिला कारागार प्रशासन के साथ मिलकर कैदियों के खान पान रख रखाव, शिक्षा, चिकित्सा एवं कौशल विकास रोजगार प्रशिक्षण हेतु कार्य एवं सहयोग करती आ रही है। जिससे जब भी कोई कैदी जेल से बाहर आए वो अपने जीविकोपार्जन हेतु रोजगार कर सकें।




















