
18 सितंबर 2025 को कंपनी ने गाजीपुर स्थित नंद रेसीडेंसी में अपने पैथोलॉजी उपकरणों का भव्य लाइव प्रदर्शनी आयोजित किया। जिसमेंशहर के प्रसिद्ध डॉक्टर और लैब तकनीशियन उपलब्ध मशीनों के बारे में जानने के लिए शो में शामिल हुए।एरबा ट्रांसएशिया ने अपने नए एरबा ग्लोबल यूनिवर्सिटी के बारे में भी अवगत कराया और IFCC इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ क्लीनिकल केमेस्ट्री कोर्स के बारे में सभी को बताया कंपनी में यह बताया कि इस कोर्स की ऑनलाइन करने की फीस लगभग 12 से 15 हजार है परंतु जो भी व्यक्ति इस रोड शो के माध्यम से अपने आप को इनरोल कर लेता है उसे इस ऑनलाइन कोर्स का कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा और उसे कोर्स समाप्ति पर एक सर्टिफिकेट IFCC द्वारा प्रदान किया जाएगा।

इस रोड शो के दौरान कंपनी के जोनल मैनेजर यशपाल सिंह, रीजनल मैनेजर योगेश शर्मा, रीजनल मैनेजर आनंद पटेल हेड ऑफिस से प्रोडक्ट मैनेजर गौरव भिड़े, प्रदीप चतुर्वेदी, धीरज गुप्ता मौजूद रहे।




















