गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस से निरीक्षक सशस्त्र पुलिस के पद पर पदोन्नत हुए दो पुलिसकर्मियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने दोनों अधिकारियों को पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पदोन्नति पाने वालों में उपनिरीक्षक मनीष कुमार त्रिपाठी और उपनिरीक्षक रणधीर कुमार गिरि शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नए पद की जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जनता की सेवा में नए उत्साह, निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर भी मौजूद रहे।



















