
गाजीपुर: गाजीपुर के ददरी घाट पर रविवार की सुबह बड़ी बाग निवासी सुषमा ओझा और उनके पति अमर ओझा स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए, और दोनों एक साथ डूबने लगे.घाट पर तैनात 34 वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर,वाराणसी की बाढ़ राहत टीम ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल रेस्क्यू किया,पीएसी जवानों के साथ स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से दोनों पति- पत्नी की जान बचा ली गई.
माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे थे,इसी दौरान महिला सुषमा ओझा का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई,पत्नी को डूबता देख पति अमर ओझा भी बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों का संतुलन गड़बड़ा गया, जिससे दोनों गंगा में डूबने लगे,देखते ही देखते घाट पर चीख- पुकार मच गई और एक पल के लिए वहां मौजूद श्रद्धालुओं की सांसे थम गई.
मौके पर तैनात 34 वीं बटालियन पीएसी की 13 सदस्यीय बाढ़ आपदा राहत टीम हरकत में आई,टीम के जवानों ने बिना समय गंवाए गंगा में छलांग लगा कर स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से दोनों पति पत्नी को डूबने से बचा लिया.
रेस्क्यू के बाद दंपत्ति ने भावुक होकर टीम का धन्यवाद दिया.
एसपी सिटी,राजेश कुमार मिश्रा
ने बताया माघ पूर्णिमा पर दंपत्ति गंगा स्नान करने आया था तभी अचानक गहरे पानी में डूबने लगे जिन्हें रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए डूबने से बचा लिया.




















