आज दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को जनपद के समस्त थानों पर प्रतिदिन की भाँति जनसुनवाई आयोजित की गई।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक विधिक कार्यवाही नियमानुसार की गई।

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान हो, जिससे आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।





















