गाजीपुर, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत आज गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के विषय में जागरूक किया गया। सुरक्षा एवं सहायता हेतु उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पैंपलेट के माध्यम से दी गई, जिनमें शामिल हैं:
📞 1090 – विमेन पावर लाइन
📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
📞 181 – महिला हेल्पलाइन
📞 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
📞 1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संविधानिक अधिकारों, सरकारी सहायता और सुरक्षा संसाधनों के प्रति जागरूक करना था, जिससे वे आत्मनिर्भर और सुरक्षित महसूस कर सकें।
कार्यक्रम का संचालन थानाध्यक्ष, जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी, अनुभाग गोरखपुर के नेतृत्व में किया गया। पुलिस टीम द्वारा यात्रियों और स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें मिशन शक्ति की जानकारी दी गई और सहयोग की अपील की गई।













