Oplus_131072
आयुर्वेद के अनुसार कई सारी जड़ी-बूटियां हैं जो हार्ट से लेकर ब्लड सर्कुलेशन तक में बेहद लाभकारी हैं।
इन प्राकृतिक उपायों की मदद से न सिर्फ अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं बल्कि इससे कई सारे और लाभ मिलते हैं। यहां पांच जड़ी-बूटियां बताई गई हैं जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने में मदद करती हैं।
1- अश्वगंधा
अश्वगंधा एक शक्तिशाली एडाप्टोजेन है जो तनाव कम करने में मदद करता है। लगातार तनाव से कोर्टिसोल का स्तर बढ़ता है जो हाई ब्लड प्रेशर और हृदय पर दबाव का कारण बन सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो हृदय की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। अश्वगंधा का पाउडर, कैप्सूल या चाय के रूप में सेवन कर सिर्फ हार्ट नहीं बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलता है।
2- लहसुन
लहसुन में पाए जाने वाले गुण हार्ट से लेकर ब्लड शुगर तक में लाभकारी हैं। इसमें एलिसिन पाया जाता है जो रक्त संचार को सुधारने और स्वस्थ रक्तचाप स्तर बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही लहसुन खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कम कर सकता है। इसके अलावा लहसुन रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करने में मदद करता है।
3- हल्दी
हल्दी के बिना खाना का स्वाद फीका लगता है। इसमें करक्यूमिन होता है जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। इसके सेवन से सूजन को कम किया जा सकता है जो हृदय रोग का एक मुख्य कारण होता है। हल्दी रक्त प्रवाह में सुधार करती है और थक्के बनने से रोक सकती है।
4- अर्जुन की छाल
अर्जुन की छाल में प्राकृतिक रूप से हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करने का सबसे प्रभावी जड़ी-बूटी माना जाता है। यह अर्जुन के पेड़ की छाल से प्राप्त होने वाली, एक पारंपरिक जड़ी-बूटी है जिसे आयुर्वेद में हृदय से जुड़ी समस्याओं में इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन से रक्त संचार में सुधार, रक्तचाप, खराब कोलेस्ट्रॉल और मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने में मदद मिल सकता है।
5- हरीतकी
हरीतकी एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो हृदय और रक्त वाहिकाओं के लिए लाभकारी बताया गया है। यह एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है जो रक्त संचार में सुधार के साथ ही अन्य हार्ट से जुड़ी कई समस्याओं में लाभकारी है।




















