गाजीपुर, “सेवा पखवाड़ा – स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” (दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक) के अंतर्गत मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेशों के अनुपालन में औड़ीहार रेलवे स्टेशन पर महिला एवं बाल सुरक्षा विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से अर्चना सिंह (केस वर्कर) और प्रियंका यादव (सुपरवाइज़र) द्वारा बच्चों के अधिकारों एवं सहायता सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 0 से 18 वर्ष की उम्र के वे बच्चे जो:
घर से बेघर हों,
किसी प्राकृतिक आपदा, बाल विवाह, बाल तस्करी या उत्पीड़न के शिकार हों,
दिव्यांग हों,
लापता हों,
या जिनके माता-पिता में से कोई जेल में हो—
ऐसे सभी बच्चों से संबंधित किसी भी समस्या के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से संपर्क किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त, वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों को घरेलू हिंसा से सुरक्षा प्रदान करने वाले घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, 2005 के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि यह अधिनियम महिलाओं को शारीरिक, मानसिक, यौन, मौखिक तथा आर्थिक दुर्व्यवहार से सुरक्षा प्रदान करता है, और महिलाओं को हिंसा-मुक्त घर में जीवन जीने का अधिकार सुनिश्चित करता है।
महिला सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
महिला हेल्पलाइन: 181
आपातकालीन सेवा: 112
चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076
महिला सुरक्षा: 1090
कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं जैसे कि:
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना
कन्या सुमंगला योजना
स्पॉन्सरशिप योजना
की जानकारी भी दी गई, जिससे जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को सीधे लाभ मिल सके।
इस जागरूकता कार्यक्रम में RPF (रेलवे सुरक्षा बल) एवं GRP (Government Railway Police), औड़ीहार की टीम ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई













