मुंबई के नेस्को (NESCO) में इंडियन सोसाइटी ऑफ ओरल इम्प्लांटोलॉजिस्ट (ISOI) का वार्षिक सम्मेलन बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग़ाज़ीपुर के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. राजकुमार आर. चौबे MDS ने अपना महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया।

डॉ. चौबे ने बताया कि अब आधुनिक तकनीक की मदद से केवल 3 दिन में ही मरीज को बिना अधिक घाव किए, कम से कम खर्च में फिक्स्ड दाँत दिए जा सकते हैं। उन्होंने समझाया कि कोन बीम कंप्यूटेड टोमोग्राफी (CBCT) जैसी अत्याधुनिक मशीन से 3D तरीके से किसी भी बीमारी का गहराई से अध्ययन किया जा सकता है। जहाँ पहले मरीजों को 3 महीने का इंतज़ार करना पड़ता था, वहीं अब सिर्फ 3 दिन में ही मरीज के चेहरे पर नई मुस्कान लौटाई जा सकती है। यह तकनीक मरीजों को बिना प्रतीक्षा काल के भोजन करने में भी सहायक सिद्ध हो रही है।
सम्मेलन में भारत एवं विदेश से कई दिग्गज विशेषज्ञों ने भी अपने विचार रखे। आयोजन समिति के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. रीकिन गोगरी और चेयरमैन डॉ. शरद शेट्टी ने डॉ. राजकुमार चौबे को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम स्थल पर कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भी अपने उपकरणों का प्रदर्शन किया। डॉ. चौबे ने बताया कि ग़ाज़ीपुर वासियों को दंत चिकित्सा में किसी भी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए उनके शशि शांति डेंटल एंड ओरल इम्प्लांट केयर सेंटर में पहले से ही अनेक अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं और अब नई तकनीकें भी जोड़ी गई हैं।













