गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार जनपद गाजीपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य, ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व स्वागत किया गया। निर्धारित समय से लगभग साढ़े तीन घंटे विलंब से पहुंचने के बावजूद कड़ाके की ठंड में भी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ डटे रहे।
गोरखपुर व मऊ के रास्ते वाराणसी जाते समय गाजीपुर की सीमा हैदरगंज में प्रवेश करते ही प्रदेश अध्यक्ष का बड़े माल्यार्पण, शंखनाद, गाजे-बाजे, पुष्पवर्षा, होर्डिंग-पोस्टर, बैनर और झंडों के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूरे जनपद में फोरलेन मार्ग पर लगभग तीन किलोमीटर लंबा वाहनों का काफिला लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को गदा भेंट कर सम्मानित किया गया। हैदरगंज गांव, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास स्थित स्वागत मंच पर संयोजक मनोज सिंह एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा व गगनभेदी नारों के साथ अभिनंदन किया।
स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि “आप सभी कार्यकर्ताओं की गर्मजोशी और समर्पण से मुझे नई ऊर्जा मिली है। मैं एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में यहां तक पहुंचा हूं। केंद्रीय नेतृत्व ने एक छोटे कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर देश के सबसे बड़े प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है, जिस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी के सहयोग से वर्ष 2027 में पुनः प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार का गठन किया जाए।
इसके पश्चात मरदह ब्रह्म स्थान पर जितेंद्र नाथ पांडेय, सियारामपुर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, भड़सर में अवधेश राजभर, जंगीपुर में संकठा प्रसाद मिश्र, महाराजगंज में अच्छेलाल गुप्ता, नंदगंज में भानु जायसवाल, पहाड़पुर में प्रवीण त्रिपाठी, सैदपुर में संतोष चौहान तथा सिधौना में अखिलेश सिंह के नेतृत्व में जगह-जगह स्वागत किया गया। कैथी टोल प्लाजा के पूर्व डॉ. विजय यादव के नेतृत्व में भी भव्य स्वागत हुआ।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पारसनाथ राय, सरोज कुशवाहा, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, धनंजय ओझा, डॉ. विजय यादव, डॉ. अवधेश सिंह (राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि), बृजनंदन सिंह, सानंद सिंह, किरण सिंह, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, कालीचरन राजभर, डॉ. राजकुमार सिंह गौतम, प्रो. शोभनाथ यादव, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता, प्रमुख राजन सिंह, मनोज गुप्ता, राहुल राय, योगेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह, अवधेश राय, सीता सिंह, आनंद राय, संतोष यादव, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता, शैलेश राम, डॉ. अनिल राजभर, विश्वप्रकाश अकेला, सुमित तिवारी, विजेंद्र राय, झाबर सिंह, शशिप्रकाश सिंह, अखिलेश राय, अविनाश सिंह, प्रमोद वर्मा, प्रांशु सिंह, गर्वजीत सिंह सहित पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















