गाजीपुर के सैदपुर इलाके के करमपुर गांव में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब एक कार्यक्रम में भोजन बनाने का कार्यक्रम किया जा रहा था इसी दौरान गैस सिलेंडर का पाइप अचानक से निकल गया और गैस का रिसाव होने लगा जिसके चलते गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया और फिर उसे बुझाने के चक्कर में एक दो लोग नहीं बल्कि 9 लोग झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर लाया गया और फिर उन्हें मेडिकल कॉलेज गाजीपुर रेफर किया गया जिन्हें इलाज के बाद वर्न वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
करमपुर गांव की रहने वाली रूपा राजभर के घर पर 13वीं का कार्यक्रम था और इस कार्यक्रम के लिए मिठाई और भोजन बनाने के कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी और हलवाई खाना बनाने का कार्यक्रम कर रहे थे इसी दौरान अचानक से पाइप निकल जाने की वजह से गैस सिलेंडर में हिसाब शुरू हो गया और रिसाव होते ही अभी कुछ लोग समझ पाते तब तक उसमें आग लग गई आग लगने के बाद अफरा तफरी की स्थिति हो गई और उसे लोग बुझने लगे लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया था जिसके चलते गैस सिलेंडर के पास कुल 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए झुलसने वालों में तीन बच्चे और तीन भोजन बनाने वाले कारीगर भी शामिल रहे वहीं घटना की जानकारी के बाद सभी लोगों को पास के स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट करा कर प्राथमिक उपचार कराया गया वहीं फिर उसे मेडिकल कॉलेज में लाकर शिफ्ट किया गया जहां पर उनका इलाज बर्न वार्ड में चल रहा है।




















