गाजीपुर। आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर्व को ध्यान में रखते हुए जनपद में मिलावटी मिठाइयों और खाद्य पदार्थों पर रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सोमवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाते हुए लाखों रुपये की मिठाइयों को नष्ट कर दिया।अभियान के दौरान कुल 120 किलोग्राम खोया, 70 किलोग्राम छेना मिठाई और 150 किलोग्राम सोनपापड़ी — अनुमानित मूल्य ₹62,200 — को सीज कर विनष्टीकरण (नष्ट) की कार्यवाही की गई।यूसुफपुर खोया मंडी, मुहम्मदाबाद स्थित जनार्दन यादव के प्रतिष्ठान से खोया का 1 नमूना लिया गया।
राहुल कुमार गौरव कुमार मिष्ठान भंडार, यूसुफपुर मुहम्मदाबाद से छेना मिठाई का 1 नमूना संग्रह किया गया और 70 किलोग्राम छेना मिठाई (मूल्य ₹15,400) नष्ट की गई।
रौजा ओवरब्रिज के पास पिकअप वाहन से ले जाए जा रहे 120 किलोग्राम खोया (मूल्य ₹28,800) और 150 किलोग्राम सोनपापड़ी (मूल्य ₹18,000) सीज कर नष्ट की गई।संग्रहित सभी नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह प्रवर्तन कार्रवाई डॉ. हर्षिता तिवारी, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद एवं रमेश चंद्र पांडेय, सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड–2 के नेतृत्व में की गई। टीम में सुमन कुमार मिश्र (मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी), गुलाबचंद गुप्त, पंकज कुमार कन्नौजिया, अरविंद प्रजापति, धनंजय सिंह, वीरेंद्र यादव और बिपिन कुमार गिरी शामिल रहे।













